फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The hard work of farmers drowned in rain water

Sonipat News: बारिश के पानी में डूबी किसानों की मेहनत

Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The hard work of farmers drowned in rain water
फोटो :14: सोनीपत के गांव झिंझौली ​स्थित खेत में भरे पानी दिखाते किसान। स्रोत: पाठक
खरखौदा। झिंझौली गांव के खेतों से पानी की निकासी विधिवत रूप से नहीं होने की वजह से फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने कहा कि धान व अन्य फसलें डूबी पड़ी हैं जबकि बारिश अभी भी हो रही है। उनकी मांग है पानी निकासी का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

किसान जयकरण, देवेंद्र, सिंधा, सोनू, सुनील, रामचंद्र, मास्टर सतबीर ने बताया कि उनके खेतों में बारिश का पानी भर गया है। इससे उनकी फसलें डूब गई हैं। अगर जल्द ही पानी निकासी नहीं करवाई गई तो फसल पूरी तरह से खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि खेतों से पानी निकासी ड्रेन के रास्ते हो सकती है लेकिन सिंचाई विभाग की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से और बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा ही रहा तो उनके खेतों में खड़ी फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग से जल्द करवाई करवाते हुए खेतों में भरे पानी को निकलवाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो काफी संख्या में किसानों को नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed