{"_id":"6223cda7950db57121699411","slug":"the-handler-of-punjab-had-provided-funds-to-the-terrorists-sonipat-news-rtk640282537","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के हैंडलर ने उपलब्ध कराई थी आतंकियों को राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के हैंडलर ने उपलब्ध कराई थी आतंकियों को राशि
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थित आतंकियों को राशि पंजाब के हैंडलर ने उपलब्ध कराई थी। हैंडलर के परिजन कनाडा में रह रहे हैं, जहां से राशि उसके पास आई थी। वहां से परिवार के सदस्य ने पंजाब से रुपये कैश ट्रांजेक्शन मशीन से आतंकियों के खाते में डाले थे। पुलिस ने वहां की सीसीटीवी फुटेज ले ली है। जिसके आधार पर आरोपी का पता लगाया जाएगा।
पुलिस ने जुआं व राजपुर गांव से चार आतंकियों को पकड़ा था। खालिस्तान समर्थक आतंकियों की कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आतंकियों से पूछताछ की गई थी और अब तकनीक की सहायता ली जा रही है। पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों के संपर्क में पंजाब का एक शातिर है। उसके बारे में पता लगा कि उसके नाम के साथ वालिया लगा है। वह विदेशों में बैठे उग्रवादियों व सोनीपत के आतंकियों के संपर्क में था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसके परिवार के सदस्य कनाडा में रहते हैं। वहां पर आतंकियों के गुर्गों ने धनराशि वालिया के परिवार की महिला को दी थी। जिससे जानकारी मिलने के बाद वालिया ने पंजाब में यूनियन बैंक की कैश डिपाजिट मशीन से रुपये आतंकियों के खातों में डाल दिए। ऐसे में पुलिस को यह पता नहीं लग पा रहा है कि उसका खाता किस बैंक में है। आतंकियों को भी उसके बारे में जानकारी नहीं है। अब पुलिस अपने स्तर पर उसके बारे में पता लगा रही है।
वर्जन
पुलिस टीम हथियार उपलब्ध कराने और आतंकियों के खातों में रुपये डलवाने वालों की गहनता से पड़ताल कर रही है। हथियार उपलब्ध कराने वाले गोपी को हथियार देने वाले की तलाश भी की जा रही है। एक-एक कड़ी जोड़कर धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
- विपिन कादियान, डीएसपी मुख्यालय