फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The government was cornered after anti-social elements entered the house of the state Congress president.

Sonipat News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के घर में असामाजिक तत्वों के घुसने पर सरकार को घेरा

Sun, 17 May 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The government was cornered after anti-social elements entered the house of the state Congress president.
सोनीपत। नारनौल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निवास स्थान पर हथियारबंद असामाजिक तत्वों की ओर से किए गए हमले के विरोध में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले ने प्रदेश की दम तोड़ चुकी कानून व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब सरकार में मुख्य विपक्षी दल के प्रदेश अध्यक्ष ही अपने घर के भीतर सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश की जनता की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है?
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ एक नेता पर नहीं, बल्कि सूबे की कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने की खुली चुनौती है। सरकार की नीतियों पर करारा प्रहार करते हुए कमल दिवान ने कहा कि आज हरियाणा में गुंडागर्दी, फिरौती और सरेआम फायरिंग का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार के राज में अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें अब कानून का कोई डर नहीं रह गया है। प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए भाजपा को घेरा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कानून का राज था। अगर विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक इस निकम्मी व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed