{"_id":"644826393b25fe15da0c94c7","slug":"the-government-should-conduct-an-impartial-inquiry-into-the-wrestlers-dispute-kumari-selja-sonipat-news-c-17-1-134086-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों के विवाद की सरकार निष्पक्ष जांच कराए : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों के विवाद की सरकार निष्पक्ष जांच कराए : कुमारी सैलजा
Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- पत्रकारों से बातचीत करती कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार
गोहाना। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार लड़कियों की समस्याओं का समाधान करें और देश में चल रहे पहलवानों के विवाद की निष्पक्ष जांच कराए। वह पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस नेता अधिवक्ता मनोज के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
राज्य में कांग्रेस के संगठन का विस्तार न हो पाने पर उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं इसकी कमी महसूस होती है। पार्टी के लिए जो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उनको सम्मान जरूर मिलना चाहिए और उनकी पहचान होनी चाहिए। कार्यकर्ता की पहचान पद से होती है। इससे पहले कुमारी सैलजा विधायक जगबीर सिंह मलिक के भाई स्व. राजेंद्र मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची थीं। इस दौरान विधायक शमशेर सिंह गोगी, वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र सिंह सिंह भनवाला, राजेश पहलवान, सतवीर निर्माण, सतपाल चौहान, सुखबीर जाटी, कर्मवीर सरोहा, नरेश आदि मौजूद रहे।