फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The government cheated the farmers who are facing the brunt of nature: Jayatirth Dahiya

कुदरत की मार झेल रहे किसानों के साथ सरकार ने किया धोखा : जयतीर्थ दहिया

Wed, 06 Mar 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The government cheated the farmers who are facing the brunt of nature: Jayatirth Dahiya
सोनीपत। राई से पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि महंगाई व कुदरत की मार झेल रहे किसानों के साथ सरकार ने एक बार फिर धोखा किया है। ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों पर पोर्टल व 5 एकड़ की शर्त लगाकर सरकार ने अपनी किसान विरोधी नीति का परिचय दिया है। राई क्षेत्र में आंकड़ों से कहीं ज्यादा नुकसान हुआ है। पहले यमुना के उफान से राई क्षेत्र के किसान बर्बाद हुए तो अब ओलावृष्टि ने उनके अरमानों को कुचल दिया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि हाल ही में ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो गई हैं। सरसों व सब्जियों की फसलें तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की कई महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है। अब सरकार मुआवजा देने के लिए जो शर्तें लगा रही हैं, वे व्यावहारिक नहीं हैं। किसानों के साथ सरासर धोखा है। मसलन, ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन की शर्त रखी गई है, लेकिन इस पोर्टल का हर समय सर्वर डाउन रहता है। सरकार को चाहिए कि तुरंत गिरदावरी करवाकर 40 हजार से 50 हजार रुपए तक प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाना चाहिए। यह मांग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सरकार के सामने रख चुके हैं, लेकिन सरकार घंमड में है। किसानों के सामने 15 मार्च तक पोर्टल पर आवेदन की शर्त भी यह दर्शाती है कि सरकार किसानों के साथ खुलेआम अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed