{"_id":"614a25e38ebc3ebeb825f2bf","slug":"the-girls-said-the-strike-will-continue-till-the-dismissal-of-the-professor-sonipat-news-rtk6247274160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बोलीं - प्रोफेसर की बर्खास्तगी तक जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बोलीं - प्रोफेसर की बर्खास्तगी तक जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन
आरोपी प्रोफेसर के बर्खास्त करने की मांग के लिए हड़ताल कर प्रदर्शन करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : Sonipat
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में एबीबीएस की कक्षा के दौरान प्रोफेसर के गालियां देने व अश्लील भाषा का प्रयोग करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग के लिए जहां एमबीबीएस छात्राओं ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी, वहीं कक्षाओं का बहिष्कार भी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने प्रशासन को शिकायत दी थी कि 16 सितंबर को कक्षा के दौरान प्रोफेसर ने न केवल उन्हें अपशब्द कहे, बल्कि अश्लील भाषा का प्रयोग भी किया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शिकायत के आधार पर कमेटी से जांच कराकर आरोपी प्रोफेसर से सभी चार्ज छीनने के बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। साथ ही उन पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को भी पत्र लिखा है। छात्राएं इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सोमवार शाम को हड़ताल शुरू कर दी थी। मंगलवार को दूसरे दिन छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार करके हड़ताल की। ओपीडी कक्ष के बाहर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। छात्राओं ने कहा कि आरोपी प्रोफेसर का रवैया बेहद गलत है। ऐसे में उनके बर्खास्त होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
वर्जन
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर पर अपने स्तर पर कार्रवाई कर ली है। अब उन पर आगामी कार्रवाई मुख्यालय की ओर से ही की जानी है। फिर भी उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ से गठित कमेटी लगातार उनसे मुलाकात कर रही है।
विज्ञापन
- डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां