फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The girl who went to bathe in Yamuna with her family dies due to drowning

परिजनों संग यमुना स्नान करने आई पांच साल की बच्ची की डूबने से मौत

Mon, 13 Jun 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to bathe in Yamuna with her family dies due to drowning
मुरथल। गांव रभड़ा से परिवार संग शनिवार रात को यमुना स्नान करने आई पांच साल की एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। आधा घंटा बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव रभड़ा निवासी अनिल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात को वह अपने भाई नवीन, मां राजदुलारी, बेटे दीपांशु, बेटी दीपांशी (5), बहन मंजू, भांजे आर्यन व परिवार के सुरेंद्र के साथ यमुना स्नान करने आया था। देर रात परिवार के सदस्यों ने पहले बच्चों को स्नान कराया और उन्हें एक तरफ बैठा दिया। बाद में उन्होंने खुद स्नान किया और पूजा पाठ करने लगे। इस दौरान बच्चे वहीं खेल रहे थे। खेलते हुए अचानक दीपांशी यमुना में गिर गई। बच्चों ने शोर मचाया तो उन्होंने तलाश शुरू की। परिजनों व पास ही खनन कंपनी के कर्मियों की मदद से आधा घंटा बाद बच्ची को निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनिल अपना घर बना रहा है। जिसके चलते दिनभर राजमिस्त्री व मजदूरों से काम कराना पड़ता है। शनिवार को ज्येष्ठ की एकादशी थी। जिसके चलते परिवार ने यमुना स्नान का कार्यक्रम बनाया था। दिन में काम के चलते वह नहीं आ सके। जिस पर सोचा कि रात 12 बजे तक एकादशी रहेगी, जिसके चलते वह रात को स्नान करने आए थे।
विज्ञापन

वर्जन
रभड़ा से एक परिवार के सदस्य स्नान करने आए थे। रात को स्नान करते हुए परिवार की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।- इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed