{"_id":"6227a4b64911551a7b0f6745","slug":"the-girl-was-raped-many-times-on-the-pretext-of-marriage-got-an-abortion-sonipat-news-rtk6405437146","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर 4 साल में कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि एक माह पहले भी सोनीपत शहर के होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं उसके गर्भवती होने की रिपोर्ट उसके रिश्तेदारों को दिखाकर उसे बदनाम कर रहा है। महिला ने एसपी को शिकायत देकर सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय युवती ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि गोहाना का रहने वाला सोनू वर्ष 2017 में उनके घर आया था। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बाद में मेलजोल बढ़ा तो सोनू ने उसे शादी का झांसा दिया। उसके बाद वह उससे दुष्कर्म करता रहा। वह जब भी शादी के लिए कहती तो वह झूठा आश्वासन दे देता था। उसके लगातार दबाव बनाने पर आरोपी ने 1 फरवरी को कहा कि वह उसके साथ 5 फरवरी को शादी करेगा। शादी के बारे में बातचीत करने के लिए उसे सोनीपत शहर के एक होटल में बुला लिया। होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसी बीच उसे पता लगा कि वह गर्भवती है। जिस पर उसने आरोपी को बताया तो उसने दबाव बनाकर 21 फरवरी को उसे सोनीपत बुलाकर मुरथल अड्डा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसने सोनू से शादी करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसकी गर्भवती होने की रिपोर्ट उसके रिश्तेदारों को दिखाकर उसे बदनाम करने शुरू कर दिया।
जब उसे पता लगा तो उसने 6 मार्च को मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय आरोपी से सांठ-गांठ कर दबाव बनाकर समझौता करा दिया। जिस पर उसने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उसका आरोप है कि सोनू आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के साथ ही उसे बदनाम करने के लिए उसकी गर्भवती होने की रिपोर्ट अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को दिखाकर घिनौना कृत्य किया है। जिस पर एसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 315, 376, 377, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।