फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The girl created a ruckus in the hospital, apologized when the police came

अस्पताल में युवती ने किया हंगामा, पुलिस आई तो मांगी माफी

Mon, 27 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The girl created a ruckus in the hospital, apologized when the police came
गोहाना। शहर में बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में रविवार को एक युवती ने हंगामा किया। प्रसूति विभाग में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। करीब एक घंटे तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा। विवाद बढ़ने पर अस्पताल के कर्मचारियों की तरफ से सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने माफी मांगी तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में एक महिला की रविवार को डिलिवरी हुई थी। दोपहर को महिला की जानकार एक युवती और पुरुष अस्पताल में मिलने पहुंचे। आरोप है कि पुरुष ने शराब पी रखी थी। पुरुष व युवती प्रसूति विभाग में जाने लगे तो गेट पर खड़े कर्मचारी ने शराब की बदबू आने पर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के कई सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुरुष वहां से चला गया, लेकिन युवती ने हंगामा जारी रखा। वहां मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि युवती ने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। युवती ने करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवती एक बार प्रसूति विभाग से बाहर आई तो कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद युवती ने गेट को धक्के मारने शुरू कर दिए। इसके बाद कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने करीब 20 मिनट बाद माफी मांगी और प्रसूति विभाग से बाहर चली गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed