फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The foundation level-2 exam will be held at four centers set up in the district

Sonipat News: जिले में बनाए चार केंद्रों पर होगी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा

Wed, 22 Jan 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The foundation level-2 exam will be held at four centers set up in the district
सोनीपत। बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लेवल-1 की परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले 1057 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी जिलों में परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा का समय दो घंटा रहेगा, विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 28 जनवरी को होने वाली बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। दो घंटे की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले यानी सुबह 10:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या अन्य किसी पहचान पत्र की फोटो प्रति लेकर आनी होगी। देरी से आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन



बुनियाद लेवल-1 का 33.35 फीसदी रहा था परिणाम

बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके लिए 3805 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि परीक्षा में 3169 विद्यार्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई थी। इनमें से 1057 विद्यार्थियों ने ही बाजी मारी थी। जिला का परीक्षा परिणाम महज 33.35 फीसदी ही रहा था। उत्तीर्ण विद्यार्थी अब लेवल-2 की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में इन स्कूलों में बनाए परीक्षा केंद्र

-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, सोनीपत
-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना

-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील

परीक्षा को लेकर यह निर्देश किए जारी

-प्रत्येक कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए।
-सभी परीक्षार्थी विकल्प संस्थान की तरफ से लेवल-2 की परीक्षा के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड साथ लेकर आएं जो पर्यवेक्षक की तरफ से सत्यापित किया जाए।
देरी से आने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
-परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ओएमआर सीट भरने के संदर्भ में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाए।
-जिन विद्यार्थियों के नाम उपस्थिति सीट में नहीं है, लेकिन विद्यार्थी एडमिट कार्ड दिखाता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।

-किसी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड सत्यापित नहीं है तो भी उसे परीक्षा में बैठने से ना रोका जाए।

-
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें 1057 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 11:30 से 1:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

- सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed