{"_id":"68b3602f2d6e86be1e0a7460","slug":"the-former-driver-asked-for-the-car-and-took-it-away-but-is-not-returning-it-case-registered-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141500-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार मांगकर ले गया पूर्व चालक नहीं कर रहा वापस, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार मांगकर ले गया पूर्व चालक नहीं कर रहा वापस, केस दर्ज
Sun, 31 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित टीडीआई सिटी से युवक कार मांगकर ले गया और लौटा नहीं रहा है। कार मालिक का कहना है कि युवक पहले उनके पास चालक था। वह बहन की शादी में कार की आवश्यकता होने की बात कहकर ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुंडली स्थित टीडीआई सिटी निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि उनके पास क्रेटा कार है। उनकी कार पर तीन साल पहले बिहार निवासी पवन चालक था। पवन ने उनकी कार पर करीब तीन सप्ताह काम किया था। शिवम का आरोप है कि 18 अगस्त को पवन उनके पास आया और बहन की शादी की बात कहकर दो दिन के लिए कार मांगकर ले गया था। जब 21 अगस्त को उन्होंने पवन को कॉल कर कार लौटाने के लिए कहा तो उसने 22 अगस्त तक आने की बात कही थी।
उसके बाद उसने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया है। उन्होंने कार के जीपीएस की जांच की तो लोकेशन लखनऊ की मिली। शिवम ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।