{"_id":"69d790265f2e42fbe806c4a9","slug":"the-first-phase-of-the-census-will-begin-on-may-1-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152141-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण
Thu, 09 Apr 2026 05:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के एसएम हिंदू स्कूल में दिए जा रहे प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थित गणनाकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में जनगणना के कार्य को व्यवस्थित व सुचारु ढंग से करने के लिए गणनाकर्ता और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फील्ड ट्रेनरों की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण में गणनाकर्ताओं व सुपरवाइजर्स को जनगणना के कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से अवगत करवाया जा रहा है।
6 अप्रैल से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 22 अप्रैल तक जारी रहेगा। 6 से 8, 9 से 11, 15 से 17 व 20 से 22 अप्रैल तक 64 बैचों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 भारत की प्रथम डिजिटल मोड में आयोजित होने वाली जनगणना होगी।
उन्होंने बताया कि 1 मई से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर गणनाकर्ताओं व सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वह घर-घर जाकर जनगणना का कार्य सरलता से कर सकें।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है। इसके माध्यम से जनसंख्या से संबंधित सटीक आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलावासी 16 से 30 अप्रैल तक http://se.census.gov.in/ पोर्टल पर स्वगणना भी कर सकते हैं।
जिला जनगणना समन्वयक अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि लगभग 4 हजार गणनाकर्ताओं व सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण गन्नौर, सोनीपत, गोहाना, कुंडली, खरखौदा में आयोजित किए गए हैं। जिले में 2982 हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक बनाए गए है।
एक हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक के अंदर 100 से 150 घरों को रखा गया है। 1 मई से शुरू हो रहे जनगणना के प्रथम चरण में गणनाकर्ताओं की ओर से 34 सवाल पूछे जाएगे। 6 से 8 गणनाकर्ताओं पर एक सुपरवाइजर होगा।