{"_id":"66412ec17f460aed4d03d11f","slug":"the-fire-broke-out-in-the-house-of-the-electrician-burnt-belongings-and-rs-1-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118161-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजलीकर्मी के घर में लगी आग, सामान व एक लाख रुपये जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजलीकर्मी के घर में लगी आग, सामान व एक लाख रुपये जले
Mon, 13 May 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बली ब्राह्मणान स्थित घर में आग लगने के बाद जला हुआ सामान। संवाद
गोहाना। गांव बली ब्राह्मणान में शनिवार की रात एक बिजली कर्मचारी के घर में आग लग गई। घटना में सामान और एक लाख रुपये जल गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। बिजलीकर्मी की पत्नी पांच बेटियों के साथ जेठ के घर गई थी।
गांव बली ब्राह्मणान निवासी अजय उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह सिकंदरपुर माजरा गांव में तैनात हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे उनके घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान वह बाहर गए थे और परिवार के सदस्य उनके भाई के घर पर थे। इससे आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। घर के अंदर से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने आग लगने की जानकारी परिवार को दी। पड़ोसियों की सूचना के बाद वह और उनकी पत्नी घर पर पहुंचे। आग लगने से घर में काफी नुकसान हुआ है। घर का सामान और घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी जल गई।