फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The farmer-labor party is not friendly

कभी किसान-मजदूर हितैषी नहीं रही भाजपा

Sun, 03 Aug 2014 12:08 AM IST
सोनीपत
सोनीपत Updated Sun, 03 Aug 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नीतिगत तौर पर कभी किसान-मजदूर हितैषी पार्टी नहीं रही और न हो सकती है। अगर यहां भाजपा का कोई कार्यकर्ता हो तो कोई एक काम बता दे जो भाजपा ने किसान हित में किया हो। भगवा पार्टी के बारे में जो बातें कह रहा हूं, यह बातें चौ. चरण सिंह और चौ. देवीलाल सरीखे बड़े नेता पहले ही कह गए है। जनता से अपील है कि उनके धड़ और कड़ पर वार न होने दें, छाती मेरी मजबूत हैं, यहां पर वार नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को गन्नौर अनाज मंडी में स्पीकर कुलदीप शर्मा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह बातें कहीं।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि गांवों में कहावत है कि पूत के पांव तो पालने में ही दिख जा सैं। ठीक इसी तरह से भाजपा की असलियत भी 60 दिन में ही लोगों के सामने आ गई है। हवा का रुख बदल गया है और हाल ही में उत्तराखंड में हुए उपचुनाव में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत उस हवा को बयां करती है। सीएम ने कहा कि वे तजुर्बे के आधार पर कहते हैं कि प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


 वे लोगों की भावनाएं पहचानते हैं, आंखे पढ़ता हूं और चेहरे को पहचानता हूं। भाजपा के झूठे दावों से धोखा खाई जनता प्रदेश में कांग्रेस की तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि प्रधानमंत्री गन्नौर में लोगों के बीच आकर गुजरात माडल लागू करने का ऐलान करें। ऐसी हिम्मत भाजपा में किसी में नहीं है। सीएम ने कहा कि सोनीपत शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हब बनेगा। प्रदेश में वे तीसरी बार सत्ता में आने पर विकास और रोजगार के नए आयाम स्थापित कराएंगे। रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशेाक तंवर, स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक जगबीर मलिक, श्रीकृष्ण हुड्डा, प्रो. विरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक देवराज दीवान, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुमित्रा चौहान, विनोद धनखड़, भगतसिंह मलिक, प्रदीप गोत्तम, नीलम शर्मा, सतप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल देखना खाद-बिजली का भाव
हुड्डा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार सब्सिडी खत्म करने की बात कह रही है। इससे किसान पर भारी बोझ पड़ने वाला है। खाद, बिजली का क्या भाव होगा, अगले साल देखना। केंद्र सरकार ऐसे रास्ते चली है, जिससे कि नाको तले चने चबाने पड़ेंगे। सीएम ने कहा कि राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ा है। आज बारिश भले ही कम है लेकिन किसानों की एक एकड़ फसल नहीं सूखने दी जाएगी।


आंकड़ों से बताया विकास का अंतर
इस दौरान उन्होंने विकास के अंतर को जनता के समक्ष आंकड़ों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से पूर्व की इनेलो-भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सोनीपत जिले में 549 करोड़, 72 लाख, 54 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए जबकि कांग्रेस सरकार ने 5629 करोड़, 42 लाख, 10 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए हैं जो वृद्धि की ओर अग्रसर है। इसी प्रकार गन्नौर में भी इनेलो ने 109 करोड़, 64 लाख, 38 हजार के विकास कार्य करवाए जबकि कांग्रेस सरकार ने 1092 करोड़, 78 लाख, 92 हजार रुपये की राशि से विकास कार्य करवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed