फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The family went to the ancestral village by locking the house, the thieves took away the jewelery

घर पर ताला लगाकर पैतृक गांव गया था परिवार, चोर ले उड़े आभूषण

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The family went to the ancestral village by locking the house, the thieves took away the jewelery
सोनीपत। शहर की ऋषि कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की रात पीड़ित परिवार अपने गांव शाहपुर तगा गया हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव शाहपुर तगा फिलहाल ऋषि कॉलोनी के रहने वाले नीरज कुमार ने ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को बताया कि वह 11 दिसंबर को परिवार के साथ में पैतृक गांव में गया था। 12 दिसंबर को पड़ोसी रमेश कुमार ने बताया कि आपके घर का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह ऋषि कॉलोनी में पहुंचे। वहां जाकर देखा तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो चोर अलमारी से उसके, उसकी पत्नी नैंसी व बेटी वमिका के आभूषण व कुछ नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

वहीं सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर नीरज के घर से करीब 16 तोले आभूषण व डबल बेड में रखी नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार करने को कहा है। भाजपा नेता राजीव जैन ने बताया कि चोर ऋषि कॉलोनी में घर के अंदर से आभूषण व नकदी के साथ स्कूटी भी चोरी कर ले गए थे। हालांकि वह स्कूटी को बाद में जटवाड़ा क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। भाजपा नेता ने लोगों से भी रात को कॉलोनियों में चौकीदार रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed