फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The family went to Jagran, broke the lock of the house, took away cash and jewelery

जागरण में गया था परिवार, घर का ताला तोड़ नकदी-आभूषण ले गए चोर

Wed, 22 Dec 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The family went to Jagran, broke the lock of the house, took away cash and jewelery
शहर की ऋषि कॉलोनी में चोरी के मामले में सीसीटीवी में दिखाई देते संदिग्ध। - फोटो : Sonipat
ऋषि कॉलोनी वासी परिवार के माता के जागरण में शामिल होने मुरथल जाने पर घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने किरायेदार के मकान का ताला तोड़कर उसके कमरे में भी चोरी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऋषि कॉलोनी के राजीव कश्यप ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को बताया कि उनके घर की पहली मंजिल पर यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले अरशद खान किराये पर रहते हैं। अरशद खान 18 दिसंबर को अपने घर चले गए थे। वहीं 19 दिसंबर की शाम को वह अपने परिवार के साथ मुरथल में अपने परिचित के यहां पर हो रहे माता के जागरण में चला गया। 20 दिसंबर को जब वह लौटे तो उनके घर के ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने सेफ में रखे 15 हजार रुपये और आभूषण चोरी करके ले गए। उसके बाद उन्होंने देखा तो अरशद खान के कमरे का ताला भी टूटा पड़ा था। उन्होंने अरशद खान को चोरी होने की सूचना दी। अरशद खान ने वापस आकर बताया कि उसकी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण चोरी कर लिए हैं। साथ ही चोर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की फुटेज निकाली है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनका पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed