फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The family was sleeping, thieves made away with Rs 4.40 lakh and jewellery.

Sonipat News: सो रहा था परिवार, चोरों ने 4.40 लाख रुपये व आभूषण पर किया हाथ साफ

Wed, 08 May 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
The family was sleeping, thieves made away with Rs 4.40 lakh and jewellery.
गोहाना। गांव गुढा में चोर एक मकान का ताला तोड़कर 4.40 लाख रुपये और 33.60 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वारदात के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह चोरी का पता लगने पर पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। गांव गुढा निवासी लोकेश ने बताया कि उनका भतीजा आशीष अपना मकान बनवा रहे हैं। इसकी वजह से आशीष परिवार समेत करीब सात माह से उनके साथ घर में रहते हैं। मंगलवार की रात वह सभी घर में सो रहे थे। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी व संदूक का ताला तोड़कर लोकेश के 90 हजार रुपये व आशीष के 3.50 लाख रुपये चोरी कर लिये। इसके अलावा सोने व चांदी के करीब 33.60 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिये। इसमें सोने का ब्रेसलेट, चेन, कानों के बाले, अंगूठी, नेकलेस, चांदी की चेन, मंगलसूत्र, हार, चांद-सूरज सहित अन्य जेवरात शामिल है। पीड़ित ने मांग की है कि चोर की तलाश की जाए और उनके रुपये व आभूषण बरामद किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed