फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The factionalism in Congress did not end by making the working president with the state president: OP Dhankhar

प्रदेशाध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बनाने से कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं हुई : ओपी धनखड़

Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The factionalism in Congress did not end by making the working president with the state president: OP Dhankhar
गोहाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नए प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे पता चलता है कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं हुई है। इसी तरह कांग्रेस ने पंजाब में भी ऐसा किया था। कांग्रेस का केंद्र का नेतृत्व कमजोर हो गया, इसलिए यह कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पड़ रहे हैं। वह गोहाना में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुटबाजी ही कांग्रेस की बीमारी है। इससे पहले दो अध्यक्ष बनाकर अशोक तंवर के लिए ऐसे हालात पैदा कर दिए थे, जिसके चलते उन्हें पार्टी छोडनी पड़ी। कुमारी शैलजा को प्रदेश कार्यकारिणी तक बनने नहीं दी। उन्होंने भाजपा का आज हर बूथ पर अध्यक्ष है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का उदय हुआ है। बिजली समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि तीन दिनों में बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। कुछ दिन पहले बिजली की समस्या थी। इस दौरान महेंद्र मलिक, रजनी विरमानी, जगबीर जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed