फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The fact committee will deliberate on the ward demarcation of the Municipal Corporation on 7th.

Sonipat News: नगर निगम की वार्डबंदी पर 7 को तथ्य समिति करेगी मंथन

Fri, 02 Jan 2026 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The fact committee will deliberate on the ward demarcation of the Municipal Corporation on 7th.
सोनीपत। नगर निगम सोनीपत की नई वार्डबंदी के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (क व ख) और महिला वर्ग के लिए वार्डों के आरक्षण को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में 7 जनवरी को तथ्य समिति की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के प्रथम तल पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से 26 दिसंबर 2025 को नगर निगम सोनीपत की वार्डबंदी के अंतिम आदेश जारी किए जा चुके हैं। सरकार की अधिसूचना के तहत नगर निगम क्षेत्र के कुल वार्डों में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ा वर्ग क, पिछड़ा वर्ग क महिला, पिछड़ा वर्ग ख, पिछड़ा वर्ग ख महिला तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए जाने वाले वार्डों की संख्या पहले ही निर्धारित की जा चुकी है।
विज्ञापन


इन्हीं प्रावधानों के अनुरूप नगर निगम सोनीपत में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से तथ्य समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में वार्ड आरक्षण से संबंधित कार्यवाही रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। साथ ही अधिसूचना का प्रारूप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार करने सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे। उपायुक्त कार्यालय की ओर से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर बैठक में समय पर उपस्थित रहें।


उपायुक्त ने नगर निगम मेयर से भी अनुरोध किया है कि वह निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed