फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The effect of the jam of Kurukshetra was in the district, vehicles kept crawling on the highway for four hours

कुरुक्षेत्र के जाम का असर जिले में दिका, हाईवे पर चार घंटे रेंगते रहे वाहन

Sat, 24 Sep 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The effect of the jam of Kurukshetra was in the district, vehicles kept crawling on the highway for four hours
नेशनल हाईवे-44 पर जाम की स्थिति बनने पर राई थाना के पास फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Sonipat
धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जाम लगा दिया था, जिसके कारण नेशनल हाईवे-44 पर वाहनों के फंस जाने से हालात बिगड़ गए। कुरुक्षेत्र के पास लगाए गए जाम की वजह से करनाल और पानीपत तक इसका असर दिखाई दिया। धीरे-धीरे इसका असर सोनीपत में भी दिखाई देने लगा। शनिवार सुबह सात बजे पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया, लेकिन तब तक लंबी कतार लग चुकी थी। कुरुक्षेत्र में जाम खुलने के बाद एक घंटे में जाम की स्थिति सामान्य हो सकी। उसके बाद ही वाहन गंतव्य की तरफ बढ़ सके।
विज्ञापन

भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में किसानों ने पहले शाहाबाद में रोष जताया। इसके बाद नेशनल हाईवे-44 जाम कर दिया। रातभर जाम लगाए जाने की वजह से वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला, लेकिन जाम का असर करनाल व पानीपत के बाद सुबह सोनीपत तक दिखाई देने लगा। जिस पर सोनीपत पुलिस के करीब 150 कर्मचारियों को हाईवे पर तैनात कर वाहनों को केएमपी के रास्ते वाहनों को वाया खरखौदा व नहरों के बीच से रवाना किया। इसके साथ ही नेशनल हाईवे-334बी से भी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। रूट डायवर्ट करने से बहालगढ़ से कुंडली तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को वाहनों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। राई गांव व एथनिक इंडिया रिसोर्ट के सामने बने अंडरपास से वाहनों को निकालने के दौरान हाईवे पर वाहन फंसते चले गए। सुबह दस बजे कुरुक्षेत्र में प्रशासन से बातचीत के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जाम खोल दिया। उसके बाद वाहन निकलने शुरू हुए। सुबह 11 बजे जीटी रोड पर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

वाहन चालकों के साथ यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
सुबह के समय जाम के हालात बनने से वाहन चालकों के साथ ही गंतव्य की तरफ जा रही सवारियों को भी काफी परेशानी हुई। सवारियों को कुंडली से बहालगढ़ की 13 किमी की दूरी तय करने में जहां पहले 20 मिनट लगते थे वहीं जाम की वजह से डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा। लंबी कतार के चलते वाहनों को आगे बढऩे में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पुलिस टीम लगातार मशक्कत कर वाहनों को निकालने का प्रयास करती ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की कतार से आसपास जाने वाले यात्री पैदल निकले
एनएच-44 पर जाम की स्थिति के कारण सबसे ज्यादा परेशानी आम वाहन चालकों व यात्रियों को हुई। लंबे इंतजार के बाद भी जब वाहन रेंगते रहे तो कई यात्री ऑटो से उतरकर पैदल ही चल दिए। बीसवां मील से राई व राई से बहालगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन चालकों ने पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना मुनासिब समझा।

कुरुक्षेत्र में जाम के चलते सुबह नेशनल हाईवे पर वाहनों के फंसने की आशंका के चलते सुबह सात बजे से ही रूट डायवर्ट करना शुरू कर दिया था। इस दौरान वाहनों चालकों को कुछ परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे कर वाहनों को निकाल दिया गया। बाद में कुरुक्षेत्र में जाम खुलने के बाद स्थिति को सामान्य कर दिया गया। -इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, प्रभारी ट्रैफिक थाना हाईवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed