{"_id":"676da8931d5206a19e0852c4","slug":"the-earth-shook-for-the-second-consecutive-day-in-sonipat-sonipat-news-c-197-1-snp1001-129880-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत में लगातार दूसरे दिन कांपी धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत में लगातार दूसरे दिन कांपी धरती
Fri, 27 Dec 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। लगातार दूसरे दिन जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत के गांव किडौली में रहा। जहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। वीरवार को सुबह 9 बजकर 42 मिनट 3 सेकंड पर भूकंप का झटका लगा। इसका पता लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर भूकंप आया था। इसका सेंटर सोनीपत में खरखौदा के पास कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में था।
रिक्टर स्केल पर चार से अधिक तीव्रता के भूकंप से हो सकता है नुकसान
विशेषज्ञ बताते हैं कि सोनीपत में रिक्टर पैमाने का दूसरे दिन 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसमें जानमाल के नुकसान की आशंका कम होती है। अगर 4 से 5 रिक्टर स्केल तक भूकंप आता है तो इससे नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। भूकंप की तीव्रता 5 से 5.9 के बीच होता है तो काफी नुकसान हो सकता है। इससे अधिक की तीव्रता ने नुकसान बढ़ता जाता है।
वीरवार को लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए है। जिसका केंद्र बिंदु गांव किडौली रहा। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.6 रही।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत