फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The driver was taken hostage and put in the car, four miscreants robbed the dumper

चालक को बंधक बनाकर कार में डाला, डंपर लूट ले गए चार बदमाश

Fri, 08 Jul 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The driver was taken hostage and put in the car, four miscreants robbed the dumper
गांव आहुलाना के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर मिट्टी डालने गए चालक को बंधक बनाकर चार बदमाश उसका डंपर लूटकर भाग गए। कार सवार बदमाशों ने पहले डंपर के आगे कार को अड़ाकर उसे रुकवाया और फिर बंधक बनाकर डाल लिया। वह चालक के हाथ-पैर बांधकर गांव लाठ रेलवे फाटक के पास फेंक गए। बरोदा थाना पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला आजमगढ़ के मुठालीसपुर निवासी अरविंद ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह सड़क निर्माण कंपनी में डंपर चालक है। 15 दिन से वह कंपनी का डंपर चलाने शुरू किया था। वह पांच जून की रात को 10 बजे गांव ठसका के पास से डंपर में मिट्टी भरकर आहुलाना गांव के पास निर्माणाधीन जम्मू-कटरा हाईवे पर डालने गया था। आहुलाना के पास कार सवार युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने कार के सामने डंपर अड़ा दिया। उसके बाद कार से दो युवक उतरे और जबरन उसके डंपर में चढ़ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे नीचे उतार दिया। उस पर राड से हमला किया गया। कार सवार दो अन्य युवकों ने उसे कार में डाल लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर लाठ गांव के रेलवे फाटक के निकट फेंककर भाग गए। उसने मशक्कत के बाद खुद को बंधन मुक्त किया और अपने स्तर पर डंपर की तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। उसने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed