फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The driver ran away with the bag of the injured lineman, found at the station

आटो पलटने से घायल हुए लाइनमैन का बैग लेकर चालक भागा, स्टेशन पर मिला

Wed, 01 Jun 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The driver ran away with the bag of the injured lineman, found at the station
एनएच-44 पर कुंडली के पास ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल लाइनमैन को सड़क पर तड़पता छोड़ दिया गया। चालक अपने ऑटो को सीधा करने के बाद लाइनमैन का बैग लेकर भाग गया। राहगीरों ने तड़पते लाइनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उनका बैग रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

गांव नसीरपुर बांगर के रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली बिजली निगम में लाइनमैन है। वह दिल्ली से ड्यूटी करके वापस आ रहे थे। वह कुंडली सीमा से सोनीपत आने के लिए ऑटो में सवार हो गए। कुंडली से आगे ऑटो पलट गया। हादसे में वह घायल हो गया। चालक ने अपने ऑटो को सीधा किया तो वह घायल हालत में छोड़कर उसका बैग लेकर भाग गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनका बैग रेलवे स्टेशन सोनीपत पर लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed