{"_id":"67b8d9c03f86afffe0052da5","slug":"the-districts-bright-students-shone-in-buniyaad-level-2-neelam-and-naitik-topped-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132624-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बुनियाद लेवल-2 में चमके जिले के होनहार, नीलम व नैतिक ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बुनियाद लेवल-2 में चमके जिले के होनहार, नीलम व नैतिक ने किया टॉप
Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को मिशन बुनियाद के लेवल-2 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में टॉप पांच स्थानों पर गोहाना खंड के विद्यार्थी ही छाए रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना की नीलम व गांव गढ़ी सराय नामदार खां स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के नैतिक ने 150-150 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप और प्रदेश में छठा रैंक हासिल कर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है।
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी माह में आयोजित की गई थी। जिले में बनाए गए चार केंद्रों पर लेवल-1 में उत्तीर्ण रहे 979 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि 79 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए परीक्षा परिणाम में 979 में से 337 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसमें 176 लड़कियां व 161 लड़के शामिल हैं। यह विद्यार्थी अब लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा में भाग लेंगे। शेड्यूल के अनुसार लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा 11 मार्च को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा मूल्यांकन में थी नेगेटिव मार्किंग
बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा 200 अंक की थी। इसमें चार-चार अंकों के 50 प्रश्न पूछे गए थे। उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग होने के कारण प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा गया। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का लेवल-3 में एक विषय आधारित पेपर लिया जाएगा। प्रदेश भर से चुने गए तीन हजार विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के अंतर्गत स्थापित केंद्रों पर शिक्षा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
किस खंड में कितने विद्यार्थियों ने पाई सफलता
खंड उत्तीर्ण विद्यार्थी छात्राएं छात्र
गन्नौर 45 24 21
गोहाना
59 39 20
कथूरा
22 13 09
खरखौदा
32 14 18
मुंडलाना
29 13 16
राई
76 34 42
सोनीपत
74 39 35
कुल 337 176 161
जिले में टॉप रहे स्कूल
स्कूल छात्राएं छात्र कुल
खंड स्कूल छात्राएं छात्र कुल
गोहाना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 12 00 12
सोनीपत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा 10 00 10
गन्नौर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 06 03 09
राई राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील 04 05 09
जिले में टॉप-3 विद्यार्थी
विद्यार्थी प्राप्त अंक प्रदेश रैंक विद्यालय
नीलम 150 06 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
नैतिक 150 06 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी सराय नामदार खां, गोहाना
मीनाक्षी 146 06 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी सराय नामदार खां, गोहाना
लक्षिका 136 12 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
लक्ष्मी 136 12 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी सराय नामदार खां, गोहाना
-
बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। इसमें जिले से 337 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। चयनित विद्यार्थी बुनियाद लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा में भाग लेंगे, जो मार्च में आयोजित की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत