{"_id":"69fe4e3e6fa028e44e054441","slug":"the-deputy-commissioner-visited-the-market-and-gave-instructions-to-expedite-the-work-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153667-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उपायुक्त ने मंडी का दौरा कर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उपायुक्त ने मंडी का दौरा कर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Sat, 09 May 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। उपायुक्त नेहा सिंह ने शुक्रवार को भारत अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी परियोजना से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करते हुए निर्माण कार्य को गति देने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडी क्षेत्र में आने वाले वाल्मीकि आश्रम, हनुमान मंदिर, पीर स्थल और श्मशान घाट के स्थानांतरण सहित टेहा गांव से जुड़े पानी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। बीडीपीओ राजेश कुमार को शमशान घाट और वाल्मीकि आश्रम से संबंधित समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
उपायुक्त ने मंडी परिसर में बनने वाले शेड, ट्रांसमिशन लाइन, आवासीय परिसर, प्रशिक्षण केंद्र, लैब, रात्रि ठहराव कक्ष, निर्यात उत्पादों के लिए विशेष शेड, फायर स्टेशन, टैक्सी स्टैंड और 132 केवी स्टेशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के निर्माण कार्यों को भी तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम प्रवेश कादियान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।