{"_id":"68efed4d8a58f7871f07e994","slug":"the-department-asked-for-land-from-the-municipal-corporation-for-the-subdivision-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143847-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उपमंडल अस्पताल के लिए विभाग ने नपा से मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उपमंडल अस्पताल के लिए विभाग ने नपा से मांगी जमीन
Thu, 16 Oct 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने नगर पालिका को उपमंडल अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो साल पहले उपमंडल अस्पताल का दर्जा मिल चुका है। अस्पताल को 30 की जगह 50 बेड का किया जाना है।
वर्तमान में जिस जगह पर उपमंडल अस्पताल चल रहा है वहां पर जमीन कम है जिसकी वजह से भवन अपग्रेड नहीं किया जा सकता। ऐसे में अस्पताल को नई जगह पर शिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है।
अस्पताल की सुविधा को अपग्रेड करने और सभी विशेषज्ञ चिकित्सरों के बैठने की व्यवस्था करने और मरीजों को बाहर रेफर न करना पड़े इसके लिए नगर पालिका की ओर से बादशाही रोड क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीना आनंद ने भूमि नीति की जानकारी के आधार पर भूमि उपलब्धता को लेकर नगर पालिका को पत्र भेज कर प्रस्ताव मांगा है।