फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The dead body was allowed to be picked up after two and a half hours by the police, created a ruckus

हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को ढाई घंटे बाद उठाने दिया शव, किया हंगामा

Sat, 16 Oct 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The dead body was allowed to be picked up after two and a half hours by the police, created a ruckus
कुंडली थाने में पहुंचे एडीजीपी संदीप खिरवार व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर के पास व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मिली थी। पुलिस वहां तुरंत पहुंच गई, लेकिन शव को उतारकर लाने में ढाई घंटे का समय लग गया। लोगों ने वहां पर जमकर हंगामा कर दिया था। बाद में किसान नेताओं के मनाने पर वह शव उतारे जाने को लेकर तैयार हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच बजे वारदात का पता चलने पर एएसआई संदीप की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां पर उन्हें शव के पास तक नहीं जाने दिया गया। बाद में किसान नेता बलदेव सिरसा मौके पर पहुंचे और उनके कहने पर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को शव उतारने दिया, जिससे साफ है कि कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा प्रदर्शन अब कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने लगा है। यहां तक कि आंदोलन क्षेत्र में पुलिस का प्रवेश भी आंदोलनकारियों की मर्जी से होता है।
विज्ञापन

व्यक्ति के शव को 100 मीटर तक घसीटा गया
पता लगा है कि युवक को पहले जमकर पीटा गया, फिर उसकी टांगों पर नुकीले हथियारों से हमला किया गया। बताया गया है कि किसानों के मंच के पास से युवक को कुंडली बॉर्डर की तरफ करीब 100 मीटर तक घसीटा गया और फिर उसका हाथ काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन के दौरान पहले भी हो चुकी हैं हिंसक घटनाएं
कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन के बाद क्षेत्र में पहले भी कई हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें निहंगों पर मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।
-12 अप्रैल को कुंडली बार्डर पर निहंग ने युवक शेखर पर तलवार से जानलेवा हमला किया।
-12 जून को सेरसा गांव के पंच रामनिवास पर हमला कर उन्हें घायल किया गया।
-3 अगस्त को सीआरपीएफ जवान पर जानलेवा हमला, 10-15 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ।
-2 अक्तूबर को लंगर में दाल लेने गए युवक राजू पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल।
-मनौली के कार सवार किसान पर जानलेवा हमला, गाड़ी तोड़ी गई।
-कुंडली के दुकानदार पर दुकान में घुसकर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed