फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The crooks came to rob the bank after reiki

दोस्त के रैकी करने के बाद बैंक लूटने आए थे दोनों बदमाश

Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The crooks came to rob the bank after reiki
पुलिस की गिरफ्त में लूट का प्रयास करने के दोनों बदमाश। - फोटो : Sonipat
आर्य नगर स्थित बंधन बैंक में लूट के प्रयास के आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह दोस्त के रेकी करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। हालांकि बैंक कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रेकी करने वाला आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंधन बैंक में वीरवार दोपहर को बाइक सवार हथियारबंद दो बदमाश लूटपाट करने के लिए घुसे। बैंक कर्मियों के विरोध के बीच उन्होंने फायर करने की कोशिश की लेकिन पिस्तौल में फंसने से गोली से नहीं चली। जिसके बाद बैंक कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया था। आरोपियों की पहचान हिसार के गुराना निवासी अशोक उर्फ शोकी और भिवानी के गांव चांग निवासी मनोज उर्फ मौजी के रूप में हुई थी। दोनों बदमाशों से पुलिस ने बाइक व पिस्तौल बरामद की थी। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह बैंक में लूटपाट करने के लिए गोहाना निवासी ही अपने एक दोस्त के कहने पर गए थे। उसने दो दिन पहले बैंक में रेकी की थी। बैंक में लूट के प्रयास की घटना के दौरान भी वह कुछ दूरी पर खड़ा था। लेकिन उनके पकड़े जाने के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मनोज पर छह व अशोक उर्फ शोकी पर दो आपराधिक मुकदमेे दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर चोरी के अलावा अवैध हथियार व धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बैंक में लूट का प्रयास गोहाना निवासी अपने दोस्त के रेकी करने के बाद किया था। उन्होंने आरोपी का नाम नहीं बताया है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जल्द उसका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। - सवित कुमार, थाना प्रभारी, शहर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed