{"_id":"6647af0440fd09aa510f0b14","slug":"the-country-is-moving-towards-becoming-a-world-leader-mohanlal-badoli-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118372-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा : मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा : मोहनलाल बड़ौली
Sat, 18 May 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 18 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने शुक्रवार को बरोदा हलके के विभिन्न गांवों में जनसभाएं कीं। उन्होंने 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कहा कि गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले जाट मतदाता ने भाजपा की तरफ रुख बदला है। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर लोगों में उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी यहां से भारी मतों से जीत हासिल करेगी।
भाजपा प्रत्याशी ने गुमाना, पुठी, रूखी, गंगाना, कोहला, गढ़वाल समेत 15 गांवों में जाकर जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तरक्की के शिखर पर पहुंच रहा है। यही कारण है कि पहले देश की चर्चा भ्रष्टाचार की होती थी, अब विकास के मामले में भारत नई बुलंदी छू रहा है। देश विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकेत दे रहा है। 18 मई को गोहाना में होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली नया इतिहास रचेगी।