फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The corporation team which went to catch the cattle was mistaken for a smuggler and a ruckus was created

Sonipat News: गाेवंशों को पकड़ने गई निगम की टीम को तस्कर समझ किया हंगामा

Sat, 07 Sep 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
The corporation team which went to catch the cattle was mistaken for a smuggler and a ruckus was created
फोटो 11. सोनीपत शहर में गोवंशों को पकड़वाने पहुंचे जिला पार्षद संजय बड़वासनी। स्रोत: पाठक
सोनीपत। नगर निगम के बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के अभियान के तहत वीरवार रात को पश्चिमी क्षेत्र में गोवंश पकड़ने गई टीम को स्थानीय लोगों ने तस्कर समझ लिया और विरोध किया। टीम के पास मौके पर गोवंश पकड़ने का अनुमति पत्र भी नहीं था, इसलिए वह अपना पक्ष भी नहीं रख पाई। सूचना मिलते ही जिला पार्षद संजय बड़वासनी मौके पर पहुंचे तो निगम की ओर से गठित पांच सदस्यीय टीम की जानकारी दी गई। इसके बाद लोगों को समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने एजेंसी को गोवंश पकड़ने का टेंडर आवंटित कर रखा है। एजेंसी की तरफ से वीरवार रात को पश्चिमी क्षेत्र में गोवंशों को पकड़ने के लिए दो वाहन लगा रखे थे। एक टीम गोहाना रोड पर शास्त्री काॅलोनी में पहुंची। इस दौरान काॅलोनी के लोगों ने बेसहारा गोवंश पकड़ने गई टीम के सदस्यों को तस्कर समझकर उनका विरोध किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद मौके पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने टीम से जानकारी मांगने के बाद लोगों को शांत किया। लोगों के शांत होने के बाद गोवंश पकड़ने का अभियान जारी रखा।
विज्ञापन

दूसरी टीम रात को ही सेक्टर-23 में बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए गई थी। वहां पर गोरक्षा दल के सदस्यों ने गोतस्कर समझकर हंगामा कर दिया और गोवंशों को पकड़ने नहीं दिया गया। टीम के सदस्याें ने निगम अधिकारियों को संपर्क किया, साथ ही टीम ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद टीम सेक्टर-23 में मौके पर पहुंची। इस दौरा टीम ने पुलिस को निगम की ओर से बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए जारी अनुमति पत्र दिखाया। अनुमति पत्र पर निगम की मोहर न होने के कारण गोरक्षा दल के सदस्य विरोध कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने निगम अधिकारियों से संपर्क किया और गोरक्षा दल के सदस्यों को गोवंश पकड़वाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र
नगर निगम की ओर से पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता को भी पत्र लिखा गया। पत्र के माध्यम से बताया गया कि नगर निगम की ओर से एक वाहन लगाकर क्षेत्र से बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए लगाया है। गोवंशों को पकड़ने के दौरान लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए टीम की सुरक्षा मांगी है।



नगर निगम ने गोवंश पकड़ने का टेंडर दी टेंशन शूटर एजेंसी को एक साल के लिए दिया गया है। लोगों से अपील है कि गोवंश पकड़ने में टीम का सहयोग करें। साथ ही टीम की सुरक्षा के लिए पुलिस को भी पत्र लिख दिया गया है।
- साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed