फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The corporation team that went to remove illegal encroachments was opposed at two places

Sonipat News: अवैध कब्जे हटाने गई निगम टीम का दो स्थानों पर विरोध

Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The corporation team that went to remove illegal encroachments was opposed at two places
फोटो 04: सोनीपत में सेक्टर-14 रोड पर दुकान के बाहर सड़क पर रखे सामान को उठाकर ट्राली में डालते - फोटो : samvad
सोनीपत। नगर निगम व यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार दोपहर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसा गया। दोनों टीमों ने बस अड्डे से सेक्टर-14 मार्केट तक चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चलाए गए अभियान के दौरान दो जगह सामान उठाने के मामले में विरोध भी हुआ। इस दौरान नगर निगम के सफाई निरीक्षक की ओर से अतिक्रमण करने वाले 10 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम व यातायात पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत बस स्टैंड से की गई। टीम ने गांधी चौक, सेक्टर-14 मार्केट तक यह अभियान चलाया गया। टीम की ओर से दुकानों के आगे अवैध रूप से रखा सामान, होर्डिंग्स, सड़क किनारे रेहड़ियों को जब्त किया गया। साथ ही अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज व नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक अपनी-अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अतिक्रमण के खिलाफ चली कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार खुद सामान हटाते नजर आए। अभियान के दौरान नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों को 10 नोटिस जारी किए गए। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

लोगों से अपील की गई कि वह यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। गांधी चौक व सेक्टर-14 रोड पर कई दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी फड़ी लगाने वालों से किराया वसूली की भी जानकारी मिली, जिन पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed