फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Cooperation Minister announced a grant of Rs. 26 lakh for development work and a library in Sain Dharamshala.

Sonipat News: सहकारिता मंत्री ने की सैन धर्मशाला में विकास कार्य व पुस्तकालय के लिए 26 लाख रुपये देने की घोषणा

Sun, 14 Dec 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The Cooperation Minister announced a grant of Rs. 26 lakh for development work and a library in Sain Dharamshala.
फोटो 04: सोनीपत के गोहाना ​स्थित श्री सैन भगत धर्मशाला परगना 52 के 42वें स्थापना दिवस समारोह क
सोनीपत। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर बिरादरी का सम्मान और उत्थान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने सैन धर्मशाला में विकास कार्यों के लिए स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये और पुस्तकालय स्थापना के लिए भी पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गोहाना के उत्तम नगर स्थित श्री सैन भगत धर्मशाला परगना 52 के 42वें स्थापना दिवस समारोह में सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा व उनकी पत्नी डाॅ. रीटा शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। सहकारिता मंत्री ने सैन समाज का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देकर उनको स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अवसर दे रही है।
विज्ञापन

सरकार हर विधानसभा स्तर पर अंत्योदय मेलों का आयोजन कर जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार व आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए अवसर दे रही है, जिसका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान सैन भगत धर्मशाला सभा के प्रधान दिलबाग बाजवान, नरेंद्र गहलावत, धुलाराम, भूपेंद्र मुदगिल, भीम सिंह, पार्षद राजेश, जगमहेंद्र, बलवान सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed