फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The controversy over Maharaja Surajmal's statue deepens, sparking outrage over the administration's actions.

Sonipat News: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर विवाद गहराया, प्रशासन की कार्रवाई पर रोष

Sat, 27 Dec 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The controversy over Maharaja Surajmal's statue deepens, sparking outrage over the administration's actions.
फोटो 33: सोनीपत के सेक्टर-23 में हुई बैठक को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली।
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल स्मारक स्थल के उद्घाटन और प्रतिमा अनावरण से ठीक पहले आधी रात को हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। एक ओर समाज के लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ रोष जताया, वहीं सेक्टर-23 के निवासियों ने इस पूरे विवाद के लिए नई व पुरानी आरडब्ल्यूए को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


विवाद के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को सेक्टर-23 स्थित सामुदायिक केंद्र में समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विवाद को निपटाने की पहल की जाएगी। प्रदेश सरकार महापुरुषों की याद में लगातार कार्यक्रम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विवाद के निपटाने के लिए 28 दिसंबर को खरखौदा में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी से समाज के प्रतिनिधियों को मिलवाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर समाज के प्रतिनिधियों ने सहमति जता दी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, वरिष्ठ नेता आनंद हुड्डा, आरडब्ल्यूए के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, डॉ. धर्मवीर योगी मलिक, राजवीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मारक स्थल के लिए अनुमति की प्रक्रिया पूरी होगी

बैठक में लोगों ने महाराजा सूरजमल स्मारक स्थल के लिए नियमानुसार अनुमति की औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही। प्रतिमा को आवश्यकता के अनुसार कुछ आगे-पीछे करने पर भी विचार रखा गया। उल्लेखनीय है कि स्मारक स्थल का निर्माण समाज की तरफ से चंदा एकत्र कर किया गया है और प्रतिमा भी समाज स्तर पर ही स्थापित की गई थी। हालांकि एचएसवीपी से अनुमति न होने के कारण प्रतिमा का अनावरण रोका गया था।


मेयर बोले- एचएसवीपी को पहले देना चाहिए था ध्यान

मेयर राजीव जैन ने कहा कि नगर निगम हाउस की बैठक में सेक्टर-23 में महाराजा सूरजमल स्मारक स्थल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। विवाद केवल इसलिए उत्पन्न हुआ कि प्रतिमा ग्रीन बेल्ट की जमीन पर स्थापित हो गई। एचएसवीपी के अधिकारियों ने समय रहते समिति को आगाह नहीं किया। एचएसवीपी के अधिकारियों को पहले ही ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने मामले में कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखने की बात कही।



एसडीएम व एचएसवीपी अधिकारी बोले- स्माकर स्थल होगा शिफ्ट

मामले के तूल पकड़ने पर एसडीएम सुभाष चंद्र और एचएसवीपी के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ ने पत्रकार वार्ता कर पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना के लिए एचएसवीपी से अनुमति नहीं ली गई थी, इसी कारण कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि प्रतिमा को वर्तमान स्थान से शिफ्ट किया जाएगा हालांकि वह कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस को शिकायत भी दी गई है। मामले में डिप्टी मेयर पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि मामले को शांति से हल किया जाए।




पैमाइश कर रिपोर्ट की तैयार

स्मारक स्थल निर्माण के बाद एचएसवीपी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर करीब सवा आठ सौ वर्ग गज क्षेत्र की पैमाइश की। पैमाइश के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है कि कितनी भूमि ग्रीन बेल्ट में आती है और कितनी अन्य सरकारी जमीन पर निर्माण किया गया है। इसमें करीब 500 वर्ग गज जमीन ग्रीन बेल्ट में तो 300 से अधिक वर्ग गज जमीन सर्विस रोड कमी बताई जा रही है।

फोटो 33: सोनीपत के सेक्टर-23 में हुई बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली।

फोटो 33: सोनीपत के सेक्टर-23 में हुई बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली।

फोटो 33: सोनीपत के सेक्टर-23 में हुई बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली।

फोटो 33: सोनीपत के सेक्टर-23 में हुई बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed