फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Congress urban district president protested against the demolition of the wall at Diwan Farm.

Sonipat News: दीवान फार्म दीवार गिराने का कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष ने किया विरोध

Sat, 13 Dec 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The Congress urban district president protested against the demolition of the wall at Diwan Farm.
फोटो 44: सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर नगर निगम की ओर से दिवान फार्म की गिराई गई दीवार। संवाद
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित दिवान फार्म में शुक्रवार दोपहर नगर निगम ने अवैध निर्माण बताते हुए दीवार के कुछ हिस्से को ढहा दिया। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही फार्म मालिक एवं कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष कमल दिवान व अन्य कई नेता मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों और निगम अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस चली। इस कार्रवाई को सीधे तौर पर अदालत के आदेशों की अवहेलना करार दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता अजय निराला ने दोनों पक्षों की बात सुनकर कहा कि पुराने नोटिस के साथ एक नया नोटिस देकर जवाब लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कमल दिवान ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व नोटिस के दीवार गिराना गलत है और यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है। पिछले दिनों अदालत ने इस मामले में स्टेटस को यथास्थिति के आदेश दिए थे जो अभी तक भी जारी हैं। इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती देंगे।

फोटो 44: सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर नगर निगम की ओर से दिवान फार्म की गिराई गई दीवार। संवाद

फोटो 44: सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर नगर निगम की ओर से दिवान फार्म की गिराई गई दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed