फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Congress party is the true strength of the country; its 140-year history is a symbol of sacrifice and service: Kamal Diwan

कांग्रेस ही देश की असली ताकत, 140 वर्ष का इतिहास त्याग, सेवा का प्रतीक : कमल दिवान

Mon, 29 Dec 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The Congress party is the true strength of the country; its 140-year history is a symbol of sacrifice and service: Kamal Diwan
फोटो 35- सोनीपत के सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में
सोनीपत। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में समारोह का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस भी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई।
विज्ञापन

शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि कांग्रेस ही देश की असली ताकत है, इसका 140 वर्ष का गौरवशाली इतिहास सदैव त्याग, बलिदान, जनसेवा का प्रतीक रहा है। आज चुनौतीपूर्ण समय में देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस के कंधों पर है।
विज्ञापन

आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस ने हर मोड़ पर देश का नेतृत्व किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं ताकि सांप्रदायिक ताकतों को जड़ से मिटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पदम सिंह दहिया ने बताया कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कार्यक्रम में कांग्रेस समन्वयक अरुण श्राफ, राहुल कौशिक, मेघा दिवान, सतपाल चौहान, अधिवक्ता मुकेश पन्नालाल, पायल मलिक, आशा अहलावत, सुरेंद्र शर्मा, सतपाल कौशिक, रवि कपूर, सोनू वर्मा, दयानंद वाल्मीकि सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed