{"_id":"67ddb90ca53e581e4b0ef417","slug":"the-committee-took-stock-of-the-arrangements-for-the-sneh-milan-program-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134062-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्नेह मिलन कार्यक्रम को लेकर समिति ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्नेह मिलन कार्यक्रम को लेकर समिति ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन
फोटो 48- सोनीपत के सेक्टर-6 स्थित हैबिटेट क्लब में आयोजित होने वाले एक भारत-श्रेष्ठ भारत स्नेह
सोनीपत। भाजपा की ओर से 23 मार्च को सेक्टर-6 स्थित हैबिटेट क्लब में बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर एक भारत-श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलास्तर पर गठित की गई समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यातिथि के रूप में बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद व बिहार के पूर्व विधान परिषद के सदस्य रजनीश कुमार शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के जिला संयोजक पार्षद निरंजन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज व मेयर राजीव जैन शामिल होंगे। स्नेह मिलन कार्यक्रम में बिहार से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। लोगों को बिहार के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया जाएगा। बिहार के करीब 2 करोड़ लोग प्रवासी के रूप में देश के विभिन्न प्रदेशों में रह रहे हैं। ऐसे में इन प्रवासियों से संपर्क स्थापित करने व बिहार की संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए हर प्रदेश में 22 से 30 मार्च तक 9 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के सह संयोजक राज नारायण सिंह, संजय ठेकेदार, शंकर शास्त्री व अभिमन्यु पटेल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में करीब 400 लोग होंगे सम्मानित
जिला संयोजक निरंजन ने बताया कि हरियाणा में 23 मार्च को सात जिलों सोनीपत सहित पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में करीब 400 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हैबिटेट क्लब में इसके लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। खानपान से लेकर रुकने तक का प्रबंध किया गया है।