फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The commission agents protested against the weighing by electronic weighing scales, saying that the government should buy it itself.

Sonipat News: इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल का आढ़तियों ने किया विरोध, बोले-सरकार खुद खरीदे

Sun, 28 Sep 2025 07:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
The commission agents protested against the weighing by electronic weighing scales, saying that the government should buy it itself.
फोटो 20: सोनीपत की नई अनाज मंडी में बिना इलेक्ट्रॉनिक कांटे से धान की तौलाई करते मजूदर। संवाद
सोनीपत। जिले की गोहाना, कासंडी और खरखौदा अनाज मंडी में पीआर धान की आवक जारी है। गोहाना को छोड़कर किसी भी मंडी में सरकारी खरीद नहीं की जा रही है। सोनीपत मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं होने की वजह से किसान पीआर धान वापस ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) के अधिकारियों की ओर से जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। सरकार दावा कर रही है कि किसान का दाना-दाना खरीदा जाएगा मगर हकीकत कुछ ओर ही बयां कर रही है।
विज्ञापन

गोहाना मंडी में शनिवार को हैफेड की ओर से तीसरे दिन पीआर धान की खरीद जारी रही। सरकार ने पीआर धान की तोल इलेक्ट्रॉनिक कांटे से करने के आदेश जारी किए हैं लेकिन गोहाना मंडी में हैफेड की ओर से बिना इलेक्ट्रॉनिक कांटे के धान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में 50 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद की गई है। सोनीपत मंडी में आढ़ती घाटे का सौदा बताकर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीआर धान की खरीद के दौरान आढ़ती माध्यम नहीं बनेंगे।
सरकार किसानों से सीधे धान खरीदे। ऐसे में सोनीपत मंडी में सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसान अपना धान वापस ले जाने लगे हैं। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में देरी होने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वहीं, अब तक मंडियों में 328 मीट्रिक टन (एमटी) धान की आवक हो चुकी है। इनमें गोहाना अनाज मंडी में 300.80 एमटी, कासंडी मंडी में 58.5 एमटी, खरखौदा मंडी में 14.50 और सोनीपत मंडी में 11.20 एमटी धान बिकने के लिए आया है।
गोहाना मंडी में अब तक 50 एमटी धान एमएसपी पर खरीदा गया है। कामी, गोहाना अनाज मंडी में तीन दिन में 29.3 एमटी बाजरा आ चुका है मगर अब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
पीआर धान की खरीद के लिए आढ़ती माध्यम नहीं बनेंगे। शनिवार शाम को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि सरसों की तरह पीआर धान की खरीद सहकारी विपणन समिति के जरिए की जाएगी। -संजय वर्मा, चेयरमैन, अनाज मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन।

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से फसलों की तौल करने के आदेश जारी किए हैं। सभी आढ़तियों को पत्र लिखकर इलेक्ट्रॉनिक कांटों की खरीद करने के लिए कहा गया है। भविष्य में सभी फसलों की खरीद के बाद तौल इलेक्ट्रॉनिक कांटों से की जा सकेगी। -ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी सोनीपत।

पीआर धान की खरीद के दौरान इलेक्ट्रॉनिक कांटे से बैग की तौलाई अनिवार्यता होने को पत्र नहीं मिला है। बिना इलेक्ट्रॉनिक कांटे से गोहाना मंडी में खरीद जारी है। सोनीपत मंडी के आढ़ती खरीद प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर रहे हैं। -उमाकांत शर्मा, डीएम, हैफेड।

फोटो 20: सोनीपत की नई अनाज मंडी में बिना इलेक्ट्रॉनिक कांटे से धान की तौलाई करते मजूदर। संवाद

फोटो 20: सोनीपत की नई अनाज मंडी में बिना इलेक्ट्रॉनिक कांटे से धान की तौलाई करते मजूदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed