फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The commission agent and Muneeb were beaten for removing them from the front of the car.

Sonipat News: गाड़ी के सामने से हटाने पर आढ़ती और मुनीब को पीटा

Thu, 18 Apr 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
The commission agent and Muneeb were beaten for removing them from the front of the car.
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में गाड़ी के सामने से हटने की बात कहने को लेकर हुए विवाद में युवकों ने आढ़ती और मुनीम की पिटाई कर दी। आढ़ती का आरोप है कि हमलावर पांच लाख रुपये और एक सोने की चेन छीन ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो मारपीट व गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का मामला निकला। रुपये व चेन छीनने की बात सामने नहीं आई। आढ़ती की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बरोदा निवासी दीपक ने बताया कि मंगलवार दोपहर गांव मुंडलाना निवासी सोनू उनकी दुकान के सामने खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। उन्होंने गाड़ी का हॉर्न बजाकर हटने के लिए कहा था। इस पर सोनू ने गाली गलौज किया और गाड़ी पर मुक्का मारा। बीच-बचाव से मामला शांत हो गया था। दूसरे दिन सोनू 10 से 12 युवकों को साथ लेकर उनकी दुकान पर आया। उन्होंने आहुलाना निवासी मुनीम राहुल को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद सभी हमलावरों ने दुकान में घुसकर उनकी पिटाई की। उनका आरोप है कि आरोपी पांच लाख रुपये और सोने की चेन छीन ले गए और धमकी दी। साथी आढ़तियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो मारपीट व गाड़ी में नुकसान पहुंचाने का मामला निकला। रुपये व चेन छीनने की बात सामने नहीं आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed