फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The city's four squares will be beautified, at a cost of one crore rupees.

Sonipat News: शहर के चार चौक का होगा सुंदरीकरण, एक करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 08 Dec 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The city's four squares will be beautified, at a cost of one crore rupees.
फोटो 11: सोनीपत में तिरंगा चौक पर ग्राफिक्स की तर्ज पर बनाई जाएगी शेर की प्रतिमा। स्रोत: नगर नि
सोनीपत। स्वर्णप्रस्थ नगरी में जल्द चौक-चौराहों की तस्वीर बदलने वाली है। लोगों को आकर्षित करने के लिए मुख्य चौक व चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। महानगरों की तर्ज पर सुंदरीकरण की योजना तैयार की गई है। शुरुआत में चार चौक का सुंदरीकरण करने के लिए नगर निगम की ओर से एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

टेंडर का आवंटन होने के बाद चौक व चौराहे का सुंदरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। शहर में विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत चार चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें विवेकानंद चौक, देवीलाल चौक, महाराणा प्रताप चौक व तिरंगा चौक का सुंदरीकरण होना है। यहां लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चौक का सुंदरीकरण का डिजाइन तैयार किया गया है।
विज्ञापन

चार चौक को आकर्षक बनाने के लिए निर्माण की परिकल्पना जल्द साकार हाेती दिख रही है। टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही प्रमुख चौक के गोलंबर की चौड़ाई कम करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा प्रमुख चौक पर खास
तिरंगा चौक : तिरंगा चौक पर मेड इन इंडिया के प्रतीक शेर की प्रतिमा बनाई जाएगी। मेक इन इंडिया शेर विनिर्माण और नवाचार में भारत की क्षमता का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व है। लाइटिंग की खास व्यवस्था की जाएगी।
महाराणा प्रताप चौक : नागरिक अस्पताल के नजदीक महाराणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा। चौक पर महाराणा प्रताप ने जिस तरह के हथियारों से लड़ाइयां लड़ी, उसी तर्ज पर उन हथियारों की प्रदर्शनी बनाई जाएगी। यह चौक देखने में आकर्षक लगेगा।
विवेकानंद चौक : शहर में विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद की ओर से लिखी गई पुस्तक पर आधारित प्रतिमा बनाई जाएगी। चौक के आस-पास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
देवीलाल चौक : बस अड्डे के पास किसानों के मसीहा पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के साथ कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर की प्रतिमा बनाई जा एगी। यहां पर चौक के पास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।


प्रतिमाओं के निर्माण में वेस्ट सामान का किया जाएगा प्रयोग

घरों में खराब हो चुके सामानों का प्रयोग करके चार चौक पर विभिन्न प्रतिमाओं का निर्माण किया जाएगा। चौक में लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की जाएगी। कचरे की समस्या को प्रदर्शित करने के लिए नगर निगम चार चौक का सुंदरीकरण करने जा रहा है। यहां औद्योगिक और अन्य प्रकार के कचरे से यह प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। इसे विद्यार्थियों को सीख मिलेगी कि वेस्ट से भी वह कितनी बेहतर चीजें बना सकते हैं। इससे कचरे की समस्या का निदान होगा। साथ ही पर्यटन भी बढ़ेगा।

विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत शहर के चार प्रमुख चौक का सुंदरीकरण होने जा रहा है। चारों चौक आकर्षक होंगे। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चौक के सुंदरीकरण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- निखिल मदान, विधायक सोनीपत


चौक-चौराहों को सुंदर बनाने के साथ-साथ उन्हें व्यवस्थित करने के कार्य पर भी फोकस किया जाना है। चौक के डिजाइन को लेकर सर्वे हो चुका है। उसके आधार पर ही चौराहों पर यातायात सुगम बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटन के बार निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

- अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

फोटो 11: सोनीपत में तिरंगा चौक पर ग्राफिक्स की तर्ज पर बनाई जाएगी शेर की प्रतिमा। स्रोत: नगर नि

फोटो 11: सोनीपत में तिरंगा चौक पर ग्राफिक्स की तर्ज पर बनाई जाएगी शेर की प्रतिमा। स्रोत: नगर नि

फोटो 11: सोनीपत में तिरंगा चौक पर ग्राफिक्स की तर्ज पर बनाई जाएगी शेर की प्रतिमा। स्रोत: नगर नि

फोटो 11: सोनीपत में तिरंगा चौक पर ग्राफिक्स की तर्ज पर बनाई जाएगी शेर की प्रतिमा। स्रोत: नगर नि

फोटो 11: सोनीपत में तिरंगा चौक पर ग्राफिक्स की तर्ज पर बनाई जाएगी शेर की प्रतिमा। स्रोत: नगर नि

फोटो 11: सोनीपत में तिरंगा चौक पर ग्राफिक्स की तर्ज पर बनाई जाएगी शेर की प्रतिमा। स्रोत: नगर नि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed