फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The city echoed with the shouts of the martyrs in the Tiranga Yatra

Sonipat News: तिरंगा यात्रा मेंं शहीदों के जयघोष से गूंजा शहर

Tue, 15 Aug 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 15 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The city echoed with the shouts of the martyrs in the Tiranga Yatra
फोटो 10- गन्नौर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता
गन्नौर। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन पर गन्नौर में देश के वीर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का निकाली गई। सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने जीटी रोड स्थित फ्लाईओवर से तिरंगा फहराकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ विधायक निर्मल चौधरी व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा भी रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान गन्नौर शहर राष्ट्रभक्ति के रंग से सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे ने सबको एकसूत्र में पिरो दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल जनसमूह शहीदों की जय-जयकार करते हुए चले। गन्नौर रोड से होते हुए शहीद चौक, नमस्ते चौक, पुलिस थाना गन्नौर, प्रमुख बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन पर यात्रा संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद रमेश कौशिक ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वह देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करें। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी इतिहास को भूलती जा रही है, उन्हें याद दिलाने और उनमें देश भक्ति का जज्बा भरने के लिए शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे हमारी एकता और भी सुदृढ़ हुई है। लोगों में तिरंगा यात्रा के प्रति जज्बा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सभी नागरिक इस अभियान में भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा, नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, ब्लॉक समिति चयरमैन सोनू, राजेंद्र त्यागी, शेखरचंद जैन समेत शहर की सामाजिक संस्थाओं, गन्नौर हल्के के पदाधिकारियों, सरपंचों व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो 10- गन्नौर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता

फोटो 10- गन्नौर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed