फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Chief Minister consoled the family members of the BJP Mandal President

Sonipat News: मुख्यमंत्री ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिजनों को सांत्वना दी

Sun, 30 Mar 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister consoled the family members of the BJP Mandal President
फोटो :36: सोनीपत के गांव जवाहरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या के मामले में परिजनों को ढांढ़स ब
गोहाना। गांव जवाहरा में हुई भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार देर शाम उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरा न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


गांव जवाहरा निवासी सुरेंद्र गांव के नंबरदार व भाजपा के मुंडलाना मंडलाध्यक्ष थे। वह 14 मार्च रात करीब नौ बजे अपने प्लॉट (घेर) से लौट रहे थे तो रास्ते में गांव के मनु ने आकर उन्हें गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गांव जवाहरा में पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में पूरा न्याय किया जाएगा। उनके साथ सोनीपत भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed