{"_id":"6892611cf8d33ce55b09aec0","slug":"the-chain-of-a-woman-going-to-listen-to-a-sermon-was-broken-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140380-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रवचन सुनने जा रही महिला की चेन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रवचन सुनने जा रही महिला की चेन तोड़ी
Wed, 06 Aug 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 42। स्कूटी पर सवार होकर जाते संदिग्ध। स्रोत वीडियो ग्रैब
गन्नौर। स्कूटी सवारों ने जैन स्थानक में प्रवचन सुनने जा रहीं बुजुर्ग महिला की सोने की चेन तोड़ ली। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी ने बताया कि वह सुबह रेलवे रोड पर अपने घर से सुबह 8 बजे प्रवचन सुनने के लिए जैन स्थानक पैदल जा रहीं थीं।
जब वे पूजा साड़ी सेंटर वाली गली से निकल रहीं थीं तो सफेद रंग की बिना नंबर की स्कूटी पर दो युवक आए। उनमें से एक युवक सिर पर हेलमेट लगाए स्कूटी पर बैठा था। जबकि दूसरा लड़का पैदल आया और उसने राम राम बोला और तुरंत उनके गले में पड़ी सोने की चेन पर झपटा मारकर स्कूटी पर अपने साथी के साथ फरार हो गया।
जांच अधिकारी जयबीर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। चेन तोड़ने के बाद स्कूटी सवार रेलवे रोड से जीटी रोड की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। संवाद