फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The car parked at home was cut off on the highway for overspeeding

Sonipat: घर में खड़ी गाड़ी का हाईवे पर कट गया ओवरस्पीड का चालान, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 09 Aug 2025 08:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 08:18 PM IST
सार

जीटी रोड पर सनपेड़ा के पास एक वाहन का ओवरस्पीड का चालान कट गया, जबकि वाहन मालिक का दावा है कि चालान की तारीख व समय पर उसकी गाड़ी वहां मौजूद ही नहीं थी।

विज्ञापन
The car parked at home was cut off on the highway for overspeeding
गाड़ी का चालान - फोटो : istock

विस्तार

जीटी रोड पर सनपेड़ा के पास एक वाहन का ओवरस्पीड का चालान कट गया, जबकि वाहन मालिक का दावा है कि चालान की तारीख व समय पर उसकी गाड़ी वहां मौजूद ही नहीं थी। उनकी गाड़ी घर में खड़ी थी। वाहन मालिक का दावा है कि किसी ने उनकी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे चालक ने ट्रैफिक नियम तोड़ कर उनका चालान करवाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में देकर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के नदी रोड गोशाला निवासी आलोक सैनी ने बताया कि उसके पास क्रेटा गाड़ी है जिसका नंबर यूपी-16 डीपी-5409 है। 19 मार्च को रात 11:58 बजे उनकी गाड़ी का सनपेड़ा के पास जीटी रोड पर ओवर स्पीडिंग का 12 हजार रुपये का चालान कट गया। अब उसके पास चालान की कॉपी पहुंची जबकि उसकी गाड़ी 19 मार्च को उनके पास ही थी।
विज्ञापन


आलोक सैनी का आरोप है कि उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट का कोई दूसरा व्यक्ति गलत प्रयोग कर रहा है। पुलिस को शिकायत देकर फर्जी तरीके से उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed