फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the car mechanic falling in the link canal

नहर में गिरा कार मैकेनिक, परिजनों ने दोस्त पर लगाए आरोप

Wed, 29 Sep 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
the car mechanic falling in the link  canal
गांव मंडोरा में अपने ननिहाल में रह रहा कार मैकेनिक संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास ड्रेन नंबर आठ में गिर गया। हादसे का पता लगने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस व गोताखोर भी युवक की तलाश में जुटे रहे। मंगलवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। लापता युवक के परिजनों का आरोप है कि जो युवक उसे ड्रेन पर लेकर आया उसी ने उसे ड्रेन में गिराया है।
विज्ञापन

कुतुबगढ़, दिल्ली निवासी 18 वर्षीय अंकित कार मरम्मत का काम सीखने के बाद हरसाना कलां स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। करीब एक महीने पहले ही उसकी गांव में कार मैकेनिक की दुकान खुलवाई थी। लापता अंकित के भाई रोहित ने बताया कि सोमवार की सुबह अंकित हरसाना कलां से दुकान पर आते हुए अपना मोबाइल घर पर ही बहनों को देकर आया था। दोपहर को वह दुकान से खाना खाने की बात कहकर मोटरसाइकिल लेकर चला गया। काफी देर तक वह वापस दुकान पर नहीं लौटा तो उसने दुकान पर मौजूद अपने मामा को कहा कि वह घर जाएं और अंकित को भेज दें। मामा ने घर जाकर बताया कि अंकित तो अभी तक घर नहीं पहुंचा। इसी बीच शाम को उन्हें सूचना मिली कि अंकित ड्रेन नंबर आठ में डूब गया है।
विज्ञापन

सूचना देने वाले हरसाना कलां निवासी युवक ने ही उन्हें बताया कि वह अंकित को अपने साथ लेकर गया था। मामले की सूचना पाकर खरखौदा पुलिस, थाना प्रभारी कर्मजीत व खुद एएसपी मयंक गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचे। ड्रेन के पास अंकित की मोटरसाइकिल व चप्पल पड़ी मिली। अंकित की तलाश करने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। जिन्होंने कश्ती की मदद से तलाश करने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक अंकित का पता नहीं चल सका था। वहीं अंकित के परिजनों ने गोताखोरों के ड्रेन में उतरकर उसकी तलाश नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-लापता युवक की ड्रेन में गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है, फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
-कर्मजीत, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed