{"_id":"6191625642eedb203d5b2eb2","slug":"the-car-and-cash-were-looted-by-hitting-the-butt-of-a-pistol-on-the-head-of-the-elderly-farmer-sonipat-news-rtk6298515195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग किसान के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर कार व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग किसान के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर कार व नकदी लूटी
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुरथल के पास स्थित फार्म हाउस में आए दिल्ली के बुजुर्ग किसान पर हमला कर चार बदमाश उनकी कार व पर्स से नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने उनके सिर व कान पर पिस्तौल का बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने उनके बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में उपचार दिलवाया। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
मूलरूप से दिल्ली के गांव झाड़ौदा फिलहाल निरंकारी कॉलोनी निवासी निवासी विजय त्यागी ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव मुरथल के पास करीब 12 एकड़ का फार्म हाउस है। जिसमें खेती की जाती है। वह खेतों की देखभाल के लिए अक्सर मुरथल आते हैं। वह शनिवार को भी मुरथल आए थे। यहां से देर शाम वह दिल्ली स्थित घर जाने के लिए निकले थे। उनका आरोप है कि जब वह कार के पास पहुंचे तो इसी दौरान अचानक चार युवक उसके पास आए। उन्होंने आते ही उसे काबू कर लिया। जब उसने विरोध किया तो युवकों ने पिस्तौल निकालकर उसके सिर व कान के पास हमला कर दिया। जिससे खून निकल आया। वह उसे बख्तावरपुर गांव की तरफ ले गए। कुछ दूर जाकर उसे उतार दिया और पर्स से नकदी छीन ली। हमला करने के बाद वह उसकी आई-10 गाड़ी व पर्स से करीब चार हजार रुपये छीनकर फरार हो। उसके मोबाइल को छोड़ गए। जिस पर उसने परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार दिलवाया और पुलिस को सूचित किया। मुरथल थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माचिस मांगने के बहाने बुजुर्ग के पास पहुंचे बदमाश
बुजुर्ग विजय त्यागी ने बताया कि जब वह फार्म हाउस से अपनी कार के पास पहुंचे तो चार युवक उसे पास ही खड़े दिखाई दिए। उनमें से एक युवक माचिस मांगने के बहाने उसके पास आया था। उसके बाद अन्य साथी भी आ गए और उसे काबू कर लिया। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
वर्जन
फार्म हाउस मालिक ने चार युवकों पर पिस्तौल की बट से हमला कर कार लूटने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल