{"_id":"6a04dad0e0fcce6cf50f2542","slug":"the-businessman-had-lost-money-in-gambling-and-fabricated-a-story-of-robbery-to-grab-the-money-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153932-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सट्टे में पैसे हार चुका था कारोबारी, रुपये हड़पने के लिए रची थी लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सट्टे में पैसे हार चुका था कारोबारी, रुपये हड़पने के लिए रची थी लूट की कहानी
Thu, 14 May 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास पुलिस की वर्दी में बदमाशों की ओर से 15 लाख रुपये व मोबाइल लूटने की झूठी कहानी रचने वाले पानीपत निवासी बैटरी कारोबारी साहिल ग्रोवर के खिलाफ बड़ी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने, धोखाधड़ी करने और पुलिस विभाग की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
जानकारी अनुसार 12 मई को कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार दो युवकों ने साहिल ग्रोवर की कार रुकवाकर उसके मुंह पर स्प्रे मार दिया और कार में रखे 15 लाख रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कहीं भी साहिल के बताए अनुसार कोई बाइक सवार दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और उससे गहन पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में साहिल ने स्वीकार किया कि वह सट्टे में पैसे हार चुका था और रुपये हड़पने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो डिग्गी में छिपाए गए पूरे 15 लाख रुपये बरामद हो गए। कार का शीशा टूटा मिला, जबकि मोबाइल को उसने रास्ते में बंद कर फेंकने की बात कही।