फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The bus will leave for Chandigarh from the bus stand at 6 pm

Sonipat News: बस अड्डे से शाम 6 बजे भी चंडीगढ़ जाएगी बस

Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The bus will leave for Chandigarh from the bus stand at 6 pm
सोनीपत। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अब शाम के समय मुरथल या बहालगढ़ तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज अधिकारियों ने सोनीपत बस अड्डा से चंडीगढ़ के लिए शाम छह बजे एक और बस चलाने का निर्णय लिया है। अब तक बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए अंतिम बस शाम पांच बजे रवाना की जाती थी। अब शाम छह बजे एक और बस का परिचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज विभाग ने इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत चंडीगढ़ रूट पर अब अंतिम बस शाम छह बजे रवाना की जाएगी। रूट पर शाम के समय एक अतिरिक्त बस चलाने से यात्रियों को राहत मिली है। यात्रियों का कहना है कि सोनीपत से चंडीगढ़ जाने में करीब चार से पांच घंटे लग जाते हैं। सोनीपत बस अड्डे से शाम पांच बजे के बाद कोई बस नहीं होने से उन्हें मुरथल या बहालगढ़ जाकर बस पकड़नी पड़ती थी। वह लंबे समय से रोडवेज अधिकारियों से शाम के समय बस चलाने की मांग कर रहे थे। इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने शाम को एक और बस शुरू की है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़कर हुई 23
सोनीपत बस अड्डा से चंडीगढ़ रूट पर अभी तक 22 बसों का परिचालन किया जाता था। एक और बस चलने से इस रूट पर अब 23 बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कई बसें सोनीपत से दिल्ली होकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

-यात्रियों की सुविधा के लिए सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। अब तक चंडीगढ़ के लिए अंतिम बस शाम पांच बजे रवाना की जाती थी, मगर अब शाम छह बजे एक और बस रवाना की जाएगी। -सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान प्रबंधक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed