{"_id":"66da4d0709e77c85cc0bce87","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-in-a-car-submerged-in-a-drain-near-kmp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124086-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केएमपी के पास ड्रेन में डूबी कार में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केएमपी के पास ड्रेन में डूबी कार में मिला लापता युवक का शव
Fri, 06 Sep 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 49. सोनीपत के गांव मंडोरा के पास ड्रेन नंबर आठ में पड़ी कार। संवाद
खरखौदा। गांव मंडोरा के नजदीक केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास गुजर रही ड्रेन नंबर 8 में डूबी कार में एक युवक का शव गली सड़ी अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान गांव बढ़खालसा निवासी प्रमोद के रूप में हुई है जो 16 दिन से लापता थे। राई थाना पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया है।
बढ़खालसा निवासी प्रमोद 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर पत्नी को छोड़ने के लिए उनके मायके गए थे। पत्नी को छोड़कर वह वापस गांव के लिए चले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत राई थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वीरवार को ड्रेन में कार डूबी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया। जांच की तो कार में एक युवक का शव गली सड़ी हालत में मिला। इसकी पहचान बढ़खालसा निवासी प्रमोद के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट समय कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई थी, जिससे प्रमोद की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।