{"_id":"862abaf281b16b5178c08e49c373545a","slug":"the-bodies-were-found-hanging-from-a-noose-scored-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिले प्रेमी जोडे़ के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिले प्रेमी जोडे़ के शव
Sonipat
Updated Thu, 01 May 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिबासपुर गांव स्थित एक मकान में एक महिला और पुरुष का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि ये प्रेमी युगल थे। इसमें से युवक गांव रभड़ा का रहने वाला था और महिला कुमासपुर गांव की रहने वाली थी। महिला शादीशुदा एवं दो बच्चों की मां थी, वहीं युवक कुंवारा था।
जानकारी के अनुसार गांव रभड़ा निवासी शशिकांत (23) पुत्र कृष्ण राई इंडस्ट्रीयल एरिया में फैक्टरी में नौकरी करता था और लिवासपुर गांव में लगभग एक सप्ताह से किराये के मकान में रह रहा था। उसके साथ इस मकान में 40 वर्षीय गीता भी रहती थी। शादीशुदा गीता कुमासपुर गांव में रहती थी, लेकिन 25 अप्रैल से घर से लापता थी। इन दोनों के शव बुधवार अलसुबह मकान में फंदे पर लटके मिले। मामले की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा तथा शवों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों के शव सामान्य अस्पताल में लाए गए। यहां पर शवों की क्षत-विक्षत हालत देखते हुए इन्हें पोस्टमार्टम के लिये रोहतक रेफर कर दिया गया। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। खास बात ये है कि महिला के परिजनों में से कोई भी पुलिस कार्रवाई के लिये नहीं पहुंचा। वहीं युवक के परिजन भी इस मामले में उदासीन रहे।
विज्ञापन
25 अप्रैल से लापता थी गीता
40 साल की गीता की कुमासपुर गांव निवासी नरेंद्र के साथ 20 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से उसे दो बच्चे हैं 14 साल का दीपक और 11 वर्ष का सागर। आरोप है कि पैसे को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े के बाद 25 अप्रैल से गीता घर से गायब हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गीता की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। दूसरी ओर मृतक शशिकांत भी पिछले एक-डेढ़ वर्ष से अपने परिवार से दूर ही था।
महिला व युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। दरवाजा अंदर से बंद था, इसे तोड़कर ही पुलिस कर्मी अंदर घुसे। शव पंखे से चुनरी के सहारे लटके हुए थे। इस मामले में दोनों के परिजनों से बातचीत की जा रही है। महिला की गुमशुदगी का मामला भी पहले दर्ज था।
अजीत सिंह, डीएसपी, सोनीपत