{"_id":"68fd2d692f79971a1c0a942a","slug":"the-bodies-of-the-father-and-son-were-cremated-in-a-solemn-ceremony-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144270-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गमगीन माहौल में हुआ पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गमगीन माहौल में हुआ पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार
Sun, 26 Oct 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो :49: प्रेम सिंह का फाइल फोटो
सोनीपत। गांव जाटी कलां में पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत के मामले में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शुक्रवार को गांव जाटी कलां निवासी प्रेम सिंह (46) अपने इकलौते बेटे मनोज उर्फ भोला (26) के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। खेत के पास ही बिजली निगम के ट्रांसफार्मर के पास जमीन गीली थी। दोनों पिता-पुत्र ट्रांसफार्मर से कुछ दूर काम कर रहे थे मगर करंट लगने से वहीं गिर गए। आसपास काम कर रहे किसानों ने जब उन्हें गिरते हुए देखा तो मौके पर पहुंचकर मनोज और प्रेम सिंह को बिजली लाइन से अलग किया। मनोज के जीवित होने पर ग्रामीण उन्हें लेकर दिल्ली के अस्पताल गए पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।